फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंतरिक लेखा परीक्षा निदेशक को दिया मांग पत्र

Fri, 25 Sep 2026 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आंतरिक लेखा परीक्षा निदेशक को मांग पत्र देने जाते उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसं
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ ने बृहस्पतिवार को आंतरिक लेखा परीक्षा निदेशक अशोक कुमार बाजपेई से मुलाकात की। परिसंघ ने उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

परिसंघ अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा और महामंत्री शरद चंद शुक्ला ने 1437 सहायक लेखाकार व 206 लेखा परीक्षकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग की। वर्ष 2026 में 609 कार्मिकों के चयन के लिए भेजे गए अधियाचन पर भी कार्रवाई की मांग हुई। जुलाई-2026 में पदोन्नत 116 सहायक लेखा अधिकारियों की तैनाती करने के लिए भी कहा गया। दूरदराज तैनात महिला-पुरुषों के प्रार्थनापत्रों पर विचार करने और अधीनस्थ लेखा सेवा का पुनर्गठन कर सहायक लेखा अधिकारियों के पद बढ़ाए जाने की मांग की गई। निदेशक ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर निदेशक गिरीश चंद चौबे, संरक्षक बलदाऊ श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, संत कुमार गंगवार, आभा सिंह उपस्थित रहे।

आंतरिक लेखा परीक्षा निदेशक को मांग पत्र देने जाते उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें