फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवगठित हज कमेटी के सदस्य एयरपोर्ट पर करेंगे हाजियों की अगवानी

Thu, 12 Jun 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सऊदी अरब में हज कर वतन लौट रहे हाजियों का स्वागत नवगठित हज कमेटी के सदस्य एयरपोर्ट पर करेंगे। हाजियों की पहली उड़ान बृहस्पतिवार को रात 12:25 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरेगी। हाजी को जमजम साथ लाने की छूट नहीं है। उन्हें पांच लीटर का जमजम का कैन एयरपोर्ट पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश से इस बार कुल 13685 हज यात्रियों में से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से 5522 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा रवाना किया गया है। सऊदी अरब में हज के सभी अरकान पूरे हो चुके हैं। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि पहली उड़ान बृहस्पतिवार रात 12:25 पहुंचेगी। हाजियों का स्वागत राज्य हज कमेटी के चेयरमैन एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी की अगुवाई में नवगठित हज कमेटी के सदस्य करेंगे।
दूसरी उड़ान शुक्रवार तड़के 5:40 और तीसरी उड़ान शाम 7:50 बजे पहुंचेगी। हाजियों के स्वागत के समय हज कमेटी के विशेष कार्याधिकारी जावेद खान, प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ सहित अन्य कर्मचारी भी रहेंगे। प्रत्येक हाजी को 20-20 किलोग्राम के दो बैग और सात किलोग्राम का केबिन बैग साथ लाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें