फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा, नौ सदस्यों के नाम घोषित

Wed, 29 Jul 2020 06:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारुकी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा करते हुए नौ सदस्यों के नाम घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और अस्पताल के निर्माण के लिए 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नाम से एक ट्रस्ट बनाया गया है। इसमें कुल नौ सदस्य होंगे। फारुकी ने बताया कि वह खुद इस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष होंगे।

फारुकी ने बताया बोर्ड खुद इसका संस्थापक ट्रस्टी होगा और बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी इसके पदेन प्रतिनिधि होंगे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल नौ नवंबर को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने और मुसलमानों को मस्जिद के लिए अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें