फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तीन अगस्त से फिर से शुरू हो रहा मेगा वैक्सीनेशन अभियान

विज्ञापन
राजधानी में तीन अगस्त से मेगा वैक्सीनेशन कैंप फिर से शुरू हो रहा है। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
वैक्सीन न लग पाने के कारण निराश लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। शहर में तीन अगस्त से मेगा वैक्सीनेशन अभियान फिर से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसराें के अनुसार, वैक्सीन की किल्लत अगले एक-दो दिन में कम हो जाएगी। इसे देखते हुए दोबारा अभियान शुरू करने की योजना तैयार की गई है।
इमामबाड़ा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम और इकाना स्टेडियम में यह अभियान चलाया गया था, पर वैक्सीन न मिल पाने से कैंप खत्म कर दिए गए।
वहीं, कई लोग दूसरी डोज न लग पाने से परेशान हैं। अब विभाग दावा कर रहा है कि अगस्त में आसानी से वैक्सीन लग सकेगी।
वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. एनके सिंह के मुताबिक, तीन अगस्त से मेगा अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा टीकाकरण केंद्रों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चार नए मरीज मिले
राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना के चार नए केस सामने आए जबकि इतने ही मरीजों ने वायरस को मात दी। अब जिले में 52 सक्रिय केस बचे हैं। जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। एक केस मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच हर स्तर पर कराई जा रही है।
17641 लोगों को टीका
राजधानी में गुरुवार को टीकाकरण का ग्राफ बढ़ा। कुल 17641 लोगों को वैक्सीन लगी। इसमें सबसे ज्यादा 18 प्लस में 9344 ने पहली व 1273 ने दूसरी डोेज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि हेल्थ वर्कर में 115 ने पहली व 54 ने दूसरी, फ्रंट लाइन वर्कर में 58 ने पहली व 182 ने दूसरी, वहीं 45 प्लस में 2925 ने पहली व 1941 ने दूसरी जबकि बुजुर्गों में 949 ने पहली व 800 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें