फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम: बजट पर बैठक जारी, पार्षदों ने नहीं पहना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं

Sun, 27 Sep 2020 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पार्षद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम में चालू वित्त वर्ष के बजट पर चर्चा के लिए सदन में पार्षद मौजूद हैं। पूरा हॉल भरा हुआ है। लखनऊ कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है लेकिन पार्षद इसे लेकर जरा भी जागरुक नजर नहीं आ रहे हैं। पार्षदों ने सदन के अंदर न तो मास्क पहना हुआ है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बैठक बुलाए जाने पर सवाल
पार्षदों से अफसरों तक यह चर्चा है कि अप्रैल से लागू बजट पर अब सदन की बैठक बुलाए जाने का क्या मतलब है। सामान्य सदन बुलाया जाता तो जनसमस्याओं पर चर्चा होती। जबकि अक्तूबर में पुनरीक्षित बजट आने वाला है। मालूम हो कि मार्च में लॉकडाउन हो जाने के कारण सदन की बैठक नही हो पाई थी। ऐसे में कार्यकारिणी से पास 19 अरब 30 करोड़ आय-व्यय के बजट को ही लागू कर दिय गया था।
विज्ञापन


जलकल का भी बजट होगा पेश
सदन में जलकल विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा। जलकल का 346 करोड़ 11 लाख रुपये का बजट नगर निगम कार्यकारिणी से मार्च में पास हो चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें