चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा की
बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय संगठन के निर्देश और चुनाव की प्रक्रिया के बाबत बैठक में चर्चा की। गई। बता दें कि चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 327 प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी विधायकों और सांसदों को वोटर के तौर पर शामिल किया जाना है। देर रात इस सूची को बीएल संतोष के निर्देशन में अंतिम रूप दिया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया के मुताबिक, भाजपा विधानमंडल के सदस्यों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत और यूपी कोटे के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों में से दस लोग इस मतदाता सूची में शामिल होंगे। प्रदेश में भाजपा के विधायकों की संख्या 258 और विधान परिषद सदस्यों की संख्या 79 है।
पार्टी के 33 लोकसभा और 24 राज्यसभा सांसद हैं। विधायकों और सांसदों में से मतदाताओं के नाम तय किए जाने अभी बाकी हैं। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।
दरअसल, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होना है। यह निर्वाचन प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा। इसके बाद 14 दिसंबर को अध्यक्ष की घोषणा होगी। नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर करीब दो घंटे तक मंथन चला। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला यूपी प्रदेश अध्यक्ष भी ओबीसी कैटेगरी से होगा। इस लिस्ट में सबसे आगे पंकज चौधरी का नाम चल रहा है।