इसी रेस्टोरेंट में हो रही थी बिजली चोरी।
लखनऊ। चेकिंग टीम ने शुक्रवार को हुसैनाबाद घंटाघर के पास मुलाकात रेस्टोरेंट में बिजली चोरी पकड़ी है। रेस्टोरेंट का संचालन करने के लिए नुसरत हुसैन पत्नी काजिम हुसैन के नाम से तीन किलोवाॅट का बिजली कनेक्शन लिया था। मगर, दूसरे केबल से 10 किलोवाॅट से ज्यादा लोड पर चोरी की बिजली को जलाया जा रहा था। रेस्टोरेंट संचालक पर अनुमानित पांच लाख रुपये का जुर्माना होगा।
लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक एसडीओ उपदेश कुमार, जेई प्रखर सिंह ने जांच कि तो शॉप नंबर 33 में बने रेस्टारेंट अतिरिक्त केबल से बिजली चोरी हो रही थी। जांच में हीटर, इंडक्शन सहित कई उपकरण लगे मिले। लोड की गणना में यह 10.397 किलोवाॅट मिला। मीटर चेक किया गया तो अधिकतम डिमांड सिर्फ 2.5 किलोवाॅट मिली।