फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेरठ ने जीती चल वैजयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में मेरठ जोन ने चल वैजयंती जीती। लखनऊ जोन ने पुरुष एथलेटिक्स में उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। इसी के साथ महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में हुई पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले में मेरठ जोन पहले, लखनऊ जोन दूसरे और वाराणसी जोन तीसरे स्थान पर रहा। महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले में मेरठ पहले, प्रयागराज दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष मैराथन में पीएसी पश्चिमी जोन के रवि राघव ने पहला स्थान हासिल किया। मेरठ जोन के सौरभ दूसरे और गोरखपुर जोन के नवीन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष एथलेटिक्स में मेरठ जोन ने बाजी मारी। महिला वर्ग में मेरठ विजेता और वाराणसी उपविजेता बना। साइकिलिंग के पुरुष वर्ग में मेरठ पहले और कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में मेरठ विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए। पुरुष वर्ग में प्रयागराज जोन के आशीष पाल 1079 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने। महिला वर्ग में आगरा जोन की निधि ने 1117 अंकों के साथ यह खिताब जीता। साइकिलिंग में मेरठ के केशव शर्मा और आरती को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला साइक्लिस्ट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें