रेलवे ने कोहरे के चलते मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस सहित गोमती मेल का संचालन निरस्त कर दिया है। मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस पांच जनवरी एवं गोमती मेल एक जनवरी को लखनऊ व नई दिल्ली से निरस्त रहेगी। मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन नंबर 12419 व 12420 नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली का एक जनवरी 2020 को संचालन नहीं होगा।
ट्रेन नंबर 14854 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस को दो जनवरी को निरस्त रहेगी, यानी लखनऊ नहीं आएगी। दरअसल ट्रेन नंबर 14863 वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस को 31 दिसंबर को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 22454 एवं 22453 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी का 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक संचालन निरस्त रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11109 एवं 11110 लखनऊ-झांसी एक्सप्रेस भी 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।