गोमतीनगर स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में रविवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ''विश्व एकता मे
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में रविवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ''विश्व एकता में विश्वास'' थीम पर राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए आंतरिक शांति, शक्ति और एकता का अनुभव कराना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी राधा दीदी ने की। उन्होंने कहा कि योग शरीर से जुड़ा अभ्यास है, जबकि ध्यान का सीधा संबंध मन और आत्मा से होता है। महाभारत के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि लोग प्रेम, शांति और खुशी दूसरों से अपेक्षा करते हैं, जबकि राजयोग मेडिटेशन से जुड़कर व्यक्ति स्वयं से जुड़ जाता है और हर परिस्थिति से निपटना सीख लेता है।
मन की स्थिति को बैटरी से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जैसे बैटरी को बार-बार चार्ज करना जरूरी होता है, वैसे ही मन को भी परम ऊर्जा स्रोत से जोड़कर सशक्त करना आवश्यक है। राजयोगिनी स्वर्णलता दीदी ने ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में डायरेक्टर जनरल टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश अविनाश कृष्ण, शिक्षाविद सुरजीत और रविंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। (संवाद)