फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन औषधि केंद्रों पर अब और सस्ती मिलेंगी दवाएं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में संचालित जन औषधि केंद्रों पर अब मरीजों को और भी सस्ती दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। जीएसटी की दरों में कटौती के बाद नए प्रिंट रेट की दवाओं की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे हर दवा पर दो से चार रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन


राजधानी के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और सीएचसी में खुले जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को बाजार भाव से 40 से 70 फीसदी छूट पर दवाएं मिलती हैं। सरकार ने सितंबर में दवाओं पर लगने वाली जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच फीसदी कर दी थी। इस घटी दर की दवाएं बाजार में अब आ रही हैं। जन औषधि केंद्र के प्रभारियों का कहना है कि नए प्रिंट रेट की दवाएं अब आने लगी हैं। इससे बीपी, शुगर, किडनी व सूजन जैसी दवाओं के दाम पहले से कम हो गए हैं, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

कुछ दवाएं और उनकी दरें
दवा रेट पहले रेट नया
लिविटिरासिटैम 68.20 63
मेटफार्मिन 26.40 24.75
डेपाग्लिफ्लोजिन 32 30
टेलिमासार्टन 24.68 22.60
जीरोडालएसपी 19.68 17.80
किडनी सेवेमर कार्बोनेट 80- 75
सूजन टार्सेमाइड 32 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें