फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल मोबाइल यूनिट जल्द, डॉक्टर समेत लैब टेक्नीशियन रहेंगे तैनात

Thu, 10 Jan 2019 12:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के दूरस्थ और स्वास्थ्य सेवाओं से अछूते क्षेत्रों में इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए चलाई जाने वाली मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) का मॉडल तैयार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद अन्य मोबाइल यूनिट का निर्माण होगा। शासन जल्द इनकेसंचालन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों, जेई-एईएस प्रभावित क्षेत्रों, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं वाले जिलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था रहेगी। 

इन मोबाइल यूनिट के माध्यम से प्राथमिक उपचार, संक्रामक व गैर संक्रामक बीमारियों की स्क्रीनिंग, बेसिक लैब टेस्ट आदि की सेवाएं दी जाएंगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में सीएचसी स्तर की जांच लैब भी होगी। 
विज्ञापन


प्रत्येक जिले की जिम्मेदारी होगी कि वह रोस्टर बनाकर यूनिट को गांव-गांव भेजे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जीएम ईएमटीएस पराग वी पांडेय के अनुसार, पहले चरण में 53 जिलों से जल्द इसका संचालन शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें