फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी स्कूलों में मेडिकल की किट होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के 1618 परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानाध्यापकों को मेडिकल किट की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल आपात स्थिति में होगा।
विज्ञापन




इलाज में दिक्कत न हो, इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सलाह ली जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश पर सभी प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में उपयोगी दवाओं की किट रखने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

बीएसए ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत जिलों में भेजी कंपोजिट स्कूल ग्रांट की रकम से प्राथमिक चिकित्सा किट तथा आवश्यक दवाएं खरीद कर उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी। सभी प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि वे अपने यहां स्कूलों में प्राथमिक स्वास्थ्य किट जरूर रखवाएं। निरीक्षण में मेडिकल किट को भी परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें