फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती कार में चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, गाड़ी पलटी, ब्यूटीशियन की मौत

Sat, 19 Apr 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चलती कार में चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, गाड़ी पलटी, ब्यूटीशियन की मौत
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बृहस्पतिवार देर रात चलती कार में तीन युवकों ने ब्यूटीशियन व उनकी चचेरी नाबालिग बहन से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर मारपीट की। इस बीच कार अनियंत्रित होकर पलट गई और ब्यूटीशियन की मौत हो गई। उनकी चचेरी बहन भी मामूली रूप से घायल हो गई। ब्यूटीशियन के पति ने कार सवार उन्नाव निवासी अजय, विकास व आदर्श पर पत्नी पर चाकू से हमला करने और वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए कार चबूतरे से टकराकर पलटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नामजद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


ब्यूटीशियन के पति एक कुरिअर कंपनी में काम करते हैं। उनका तीन साल का बेटा है। उन्होंने बताया कि उन्नाव निवासी पत्नी के परिचित अजय ने फोन कर बंथरा के रमदासपुर निवासी सुधांशु के मेंहदी लगाने के लिए बुलाया। सुधांशु की शुक्रवार को बरात जानी थी। रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच अजय, विकास और आदर्श कार से उनकी पत्नी को लेने पहुंचे।
पत्नी के साथ उनकी चचेरी बहन भी थीं। रात करीब तीन बजे पत्नी की चचेरी बहन ने अपने भाई को फोन किया और बताया कि लौटते वक्त कार सवार तीनों लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर मारपीट की और चाकू मार दिया। वारदात को दुर्घटना दिखाने के लिए तेज रफ्तार कार चबूतरे से टकरा दी। इससे कार पलट गई।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देते हुए भागे आरोपी

ब्यूटीशियन की चचेरी बहन का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मुंह खोलने पर उन्हें व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। मृतका के भाई ने सूचना ब्यूटीशियन के पति को दी। इस बीच घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए। कार को सीधा कर ब्यूटीशियन को बाहर निकाला तो वह मरणासन्न हालत में थी। मौके पर पहुंचे उनके पति घायल पत्नी को सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्यूटीशियन के सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

नामजद आरोपी आदर्श पुलिस हिरासत में
एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी आदर्श को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जब घायल किशोरी से बातचीत की तो उसने भी गलत हरकत करने और कार के डिवाइडर से टकराने की बात बताई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें