हज के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फॉर्म के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं देना होगा। हालांकि कुर्रा में चयनित होने वाले यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइडलाइड जारी करते हुए हज जाने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है।
गाइडलाइन के मुताबिक हज के लिए चयनित होने के बाद यात्रियों को आवदेन फॉर्म के साथ दिए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के फॉरमेट को भरने के बाद न्यूनतम एमबीबीएस डिग्री वाले किसी सरकारी चिकित्सक से प्रमाणित कराकर हज कमेटी कार्यालय पर जमा करना होगा।
इसके बाद हज कमेटी हज यात्रा से पहले आवेदकों को एक बुकलेट मुहैया कराएगी, जिसे भरकर हज यात्रियों को अपने पास करना होगा।