मीडियाकर्मी की तस्वीर एडिट कर वायरल की
लखनऊ। चिनहट के मल्हौर निवासी मीडियाकर्मी अनिल यादव ने अमित यादव और काविश अजीज पर उनकी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अनिल के मुताबिक कुछ दिनों से अमित और काविश एक्स पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। दोनों एक्स पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। आरोप है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच रही है। साथ ही गहरा मानसिक आघात भी पहुंचा है। आरोप है कि दोनों उनके खिलाफ यह काम साजिश के तहत कर रहे हैं। अनिल का आरोप है कि दोनों पहले भी सरकार और प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर चुके हैं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।