फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया मैनेजमेंट से नहीं निकलेगा मंदी का हल, ठोस कदम उठाने की जरूरत : प्रियंका गांधी वाड्रा

Mon, 26 Aug 2019 10:19 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश में मंदी का हल मीडिया मैनेजमेंट से नहीं निकलेगा। इसके लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे। उन्होंने मंदी की स्थिति पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की है। यह बातें उन्होंने रविवार को कहीं। 
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि ऑटो सेक्टर में पिछले चार महीने में करीब 3.5 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं। 10 लाख लोगों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। बैंक, इंश्योरेंस, ऑटो समेत लॉजिस्टिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर मंदी का असर है। ग्रोथ में भी 1.9 प्रतिशत की कमी आई है। 

नॉन बैंकिंग फाइनेंस, वाहन, बिस्किट से लेकर टेक्सटाइल उद्योग पर भी असर दिख रहा है। पेट्रोलियम, खनन, फर्टिलाइजर व संचार जैसे सेक्टरों में उद्योग कर्ज लेने से डर रहे हैं। स्थिति यह है कि बैंकों के पास लोन देने के लिए पर्याप्त पैसा है, पर कर्ज की मांग कमजोर हो गई है।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि जरूरत है मंदी पर सरकार पूरी स्थिति स्पष्ट करे। रोजगार न जाएं, इसके लिए समुचित कदम उठाए। कंपनियां निवेशकों को भरोसा दिलाएं, नए निवेशकों और रोजगार को प्रोत्साहित करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी की कानून-व्यवस्था ठीक नहीं : प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है लेकिन, भाजपा सरकार इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं है। घर में घुसकर लड़कियों के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगाई जा रही है। इससे ज्यादा कानून-व्यवस्था और क्या खराब हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें