फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयूः केंद्रीय विश्वविद्यालय में साल भर से वेतन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विवि में मीडिया सेंटर कर्मियों को साल भर से वेतन नहीं
विज्ञापन

बीबीएयू में वीसी के निर्देश के बाद भी जारी नहीं किया जा रहा वेतन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में एक ऐसा भी सेंटर है जहां के कर्मचारियों को एक साल से वेतन नहीं मिला है। यूजीसी से लेकर कुलपति प्रो. संजय सिंह तक की वेतन रिलीज करने पर सहमति देने के बावजूद विवि के अधिकारी इससे संबंधित फाइल को यहां-वहां घुमा रहे हैं। साल भर से वेतन न मिलने से मीडिया सेंटर के कर्मचारियों के सामने अपना परिवार चलाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विवि में 2017 में मीडिया सेंटर की स्थापना हुई। यहां तैनात छह कर्मचारी मूक्स, एजुकेशनल प्रोग्राम की रिकॉर्डिंग व विवि के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े काम करते हैं। समय-समय पर डाक्यूमेंट्री आदि का निर्माण करते हैं। तत्कालीन कुलपति प्रो. आरसी सोबती के समय में यहां के कर्मचारियों को वेतन की कोई समस्या नहीं हुई। उनके जाने के बाद यूजीसी से ग्रांट आने में दिक्कत होने लगी। यहां के कर्मचारियों को अक्तूबर 2018 से वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि इनसे नियमित काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में ग्रांट से संबंधित यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट न देने और बाद में नियुक्ति को लेकर उठे विवाद की वजह से वेतन प्रभावित हुआ। 20 अगस्त 2019 को हुई बॉम की बैठक में वेतन रिलीज करने पर सहमति बनी। तय हुआ कि विश्वविद्यालय सेंटर को लोन देकर वेतन रिलीज कराएगा। जिसके बाद यूजीसी से फंड के लिए प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कुलपति प्रो. सिंह की सहमति के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया। त्योहारों के सीजन में इतने लंबे समय से वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

मामले में विवि प्रशासन गंभीर
मीडिया सेंटर कर्मचारियों को लेकर विवि प्रशासन गंभीर है। सेंटर की बॉम की बैठक के बाद लोन लेकर वेतन रिलीज करने की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में आई ग्रांट समाप्त हो गई। अगली रिलीज होने में समय लग रहा है, जिससे वेतन प्रभावित हुआ है।
- डॉ. रचना गंगवार, प्रवक्ता, बीबीएयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें