फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेधांश ने साबित की बादशाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेधांश सक्सेना ने अविजय चेस अकादमी में हुई तीसरी प्रोफेशनल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के सातवें और अंतिम चक्र में मेधांश सक्सेना ने राजेंद्र कुमार को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मेधांश प्रतियोगिता के सातों चक्र जीत कर अजेय रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में आशु वर्मा ने कुल छह अंकों के साथ द्वितीय स्थान सुरक्षित किया। आरिफ अली और पवन बाथम दोनों ने 5.5 - 5.5 अंक अर्जित किए, लेकिन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के अंडर-9 और अंडर-11 आयुवर्ग में अव्याना ढिल्लन ने खिताब जीते, जबकि अंडर 13 आयुवर्ग में प्रणव रस्तोगी और अंडर 15 आयुवर्ग में अभिनव कीर्तिवर्मन पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के वेटरन वर्ग में सैयद इरफान और महिला वर्ग में सान्वी अग्रवाल अव्वल रही। प्रतियोगिता के समापन पर उत्तर प्रदेश चेस एसोशिएशन के महामंत्री एसके तिवारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें