फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टायर बदलते समय सिर पर गिरी कमानी, मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा बस डिपो में टायर बदलने के बाद जैक निकलाते समय बस की कमानी मैकेनिक के सिर पर गिर गई, जिसके नीचे वह दब गया। कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए एरा अस्पताल ले गए। जहां उसकी बीते रविवार शाम मौत हो गई।
विज्ञापन


डिपो कर्मचारियों के मुताबिक प्रेम पाल यादव (45) काकोरी के इमामबाग निवासी थे। वह दुबग्गा बस डिपो में आउटसोर्स तकनीकी कार्मिक एसएस इंटर प्राइजेज एजेंसी के माध्यम से नियुक्त हुए थे। बीती शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डिपो के अंदर बस के टायर बदल रहे थे। इसके बाद वह जैक निकाल रहे थे, इसी बीच बस की कमानी प्रेमपाल के सिर पर गिर गई। इससे वह दबकर गभीर रूप से घायल हो गए। डिपो के कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें इलाज के लिए एरा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रविवार शाम सात बजे मौत हो गई। मृतक के इलाज के लिए 45 हजार रुपये दिए गए। अंतिम संस्कार के लिए दस हजार एवं परिवार को पचास हजार रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में पत्नी पुष्पा व दो बेटे हरिओम और कार्तिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें