फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के शिवम, सचिन और विराट यूपी डाइविंग टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीनियर नेशनल डाइविंग चैंपियनशिप 13 से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की घोषणा उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के
विज्ञापन

महासचिव शिवम कपूर ने सोमवार को की। सीनियर पुरुष वर्ग में लखनऊ के शिवम कुमार शर्मा, सचिन त्रिवेदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कन्नौज के आयुष पटेल और मिर्जापुर के सौरभ साहनी भी जीत के लिए जोर
आजमाइश करेंगे। सीनियर महिला महिला वर्ग में लखनऊ की आलिया अवस्थी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। शिवम के अनुसार 41वीं सब जूनियर और 51वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक (डाइविंग) चैंपियनशिप बंगलुरू (कर्नाटक) में आयोजित की जायेगी। इस चैंपियनशिप में बॉयज ग्रुप वन में लखनऊ के शिवम कुमार शर्मा, विराट त्रिपाठी और वाराणसी के किशन साहनी यूपी को पदक दिलाने को तरणताल में उतरेंगे। बॉयज टू में लखनऊ दीप त्रिवेदी भी यूपी टीम में जगह बनाने कामयाब रहे। गर्ल्स ग्रुप टू में लखनऊ अभी प्रताप यादव और आलिया अवस्थी टीम में जगह बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें