फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा नेता की कार में मांस का टुकड़ा मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा की कार का शीशा तोड़कर अराजकतत्वों ने उसमें मांस का टुकड़ा रख दिया। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेहसा गांव निवासी राहुल मिश्रा के मुताबिक 13 दिसंबर को विधायक निधि से उनके पड़ोस में सड़क का निर्माण हो रहा था। कुछ लोगों ने अवरोध उत्पन्न किया था तो उन्होंने लेखपाल और पुलिस को बुलाया, जिस पर मामला शांत हो गया था।

राहुल का कहना है कि सोमवार सुबह आठ बजे उन्होंने देखा कि उनकी कार का पिछला शीशा टूटा था। कार के अंदर मांस का टुकड़ा रखा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। राहुल का कहना है कि वह नॉनवेज से दूर रहते हैं। उन्हें बदनाम करने की नीयत से ऐसा किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि यह करतूत अराजकतत्वों की है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें