फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के सफाईकर्मी का कमरे में मिला शव

विज्ञापन
विजय कुमार।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में किराये के कमरे में रहने वाले एलडीए के सफाईकर्मी विजय कुमार (35) का शव रविवार शाम फर्श पर पड़ा मिला। उनके गले पर चोट का निशान था। भाई आनंद ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मूल रूप से संतकबीरनगर के बरपरवा गांव निवासी विजय स्मारक समिति अनुभाग में सफाईकर्मी थे। वह कृष्णानगर के आजादनगर पकरी पुल के पास किराये के मकान में रहते थे। आनंद ने बताया कि विजय की पत्नी संगीता तीन बेटों के साथ गांव में रहती हैं। रविवार शाम चार बजे तक विजय कमरे से नहीं निकले तो मकान मालिक उन्हें देखने पहुंचे। दरवाजा भिड़ा हुआ था। वह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो विजय फर्श पर पड़े थे और उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। गले में चोट का निशान था।

पुलिस उन्हें लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आनंद ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे विजय की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी, उस वक्त तक सब सामान्य था। आनंद ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें