फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राज्य सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के खराब परफार्मेंस वाले एमडी बदले, आदेश जारी

Sat, 03 Dec 2022 03:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में बनी सर्च कमेटी के आधार पर राज्य सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक बदल दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने खराब परफॉर्मेंस वाले राज्य सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक बदलने का फैसला किया है। योगेश पवार राजकीय निर्माण निगम और राकेश सिंह सेतु निगम के अगले एमडी होंगे। इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी हो गया है।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय में सेतु निमग और निर्माण निगम के टर्न ओवर में भारी गिरावट आई है। इसके चलते मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में एक सर्च कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की संस्तुति के आधार पर ही बदलाव का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद


योगेश पवार ने पूर्व में सेतु निमग का एमडी रहते हुए भी अच्छे परिणाम दिए थे। वहीं, राकेश सिंह वर्तमान में सेतु निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्हें तेजतर्रार अफसर माना जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें