फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी एपी सिंह ने दिया इस्तीफा, इस वजह से थे नाराज

Thu, 22 Mar 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य नहीं बनाए जाने से नाराज मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर यथाशीघ्र पदमुक्त करने का अनुरोध किया है। हालांकि शासन ने अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन


बता दें, राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए बीते सप्ताह चयन समिति की बैठक हुई थी। सदस्य के दावेदारों में एपी सिंह भी शामिल थे, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका।
सोमवार को अध्यक्ष पद पर आईएएस अधिकारी राज प्रताप सिंह व सदस्य पद पर एनटीपीसी के सेवानिवृत्त निदेशक कौशल किशोर शर्मा की नियुक्ति का आदेश जारी होने से नाराज एपी सिंह ने मंगलवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर पदमुक्त करने का आग्रह कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एपी सिंह ने नियामक आयोग के सदस्य पद पर कौशल किशोर शर्मा के चयन पर पत्र में एतराज जताया है। कहा, कार्यों व अनुभव के लिहाज से उनकी दावेदारी मजबूत थी, लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए शर्मा की नियुक्ति कर दी गई। इससे अच्छे अधिकारियों का मनोबल गिरता है और कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एपी सिंह का पत्र बुधवार दिन भर सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव से नाराज हूं

- फोटो : demo pic
पत्र के बाबत पूछे जाने पर एपी सिंह ने कहा कि आयोग में चयन नहीं होने पर प्रमुख सचिव से नाराजगी जताई है। बकौल सिंह पत्र मिलने के बाद प्रमुख सचिव ने उन्हें मिलने के लिए भी बुलाया और करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि कार्यमुक्त होने के लिए पत्र दे दिया है। अब शासन को अंतिम निर्णय लेना है।

शासन कर रहा विचार
प्रमुख सचिव ऊर्जा, आलोक कुमार का कहना है कि मध्यांचल के एमडी एपी सिंह का पत्र मिला है, इसमें यथाशीघ्र कार्यमुक्त करने का आग्रह किया गया है। पत्र पर शासन की ओर से विचार किया जा रहा है। अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें