फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्त्री कैंसर रोग विभाग में शुरू होगा एमसीएच कोर्स

विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित हुए लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का स्त्री कैंसर रोग विभाग में जल्द ही एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्गिया) प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। विभाग के प्रथम स्थापना दिवस पर शनिवार को कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इसकी घोषणा की। कहा कि इस कदम से स्त्री रोग कैंसर के क्षेत्र में देश को उच्चस्तरीय सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन मिल सकेंगे।
विज्ञापन


स्थापना दिवस समारोह में कुलपति ने विभाग की एक साल की रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया कि एक वर्ष के भीतर 3,300 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। 450 से अधिक जटिल और सफल ऑपरेशन संपन्न हुए। सर्वाइकल, ओवेरियन और एंडोमेट्रियल कैंसर के लिए चार विशिष्ट क्लीनिक (प्रिवेंटिव, हेरेडिटरी, सर्विलांस और मेनोपॉज) संचालित हो रहे हैं।

-

एमसीएच प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं

यह प्रोग्राम डॉक्टरों को अत्याधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। डॉक्टरों को मिनिमली इनवेसिव सर्जरी एमआईएस), एचआईपीईसी प्रक्रिया और सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी जैसी आधुनिक सर्जरी तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। सर्वाइकल, ओवेरियन और एंडोमेट्रियल कैंसर के उपचार में डॉक्टरों को उच्चतम स्तर की विशेषज्ञता प्रदान करेगा। कैंसर के क्षेत्र में नए शोध और पब्लिकेशंस को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन



बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित

विशिष्ट अतिथि वीएमएमसी, नई दिल्ली की प्रो. शालिनी राजाराम ने भविष्य के विशेषज्ञों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। वहीं, कोलकात्ता से आईं डॉ. असीमा मुखोपाध्याय ने स्त्री रोग कैंसर शोध पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं, विभाग के उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनुसंधान अधिकारी डॉ. सपना श्रीवास्तव, सहायक नर्सिंग अधिकारी दरख्श रिजवी, निजी सहायक सुशील प्रजापति और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ज्ञानेंद्र सहाय को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. निशा सिंह, प्रो. अप्जित कौर और डीन प्रो. वीरेंद्र आतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें