फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमबीबीएस छात्रों से पूछताछ, कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र विपुल बाजवा की मौत के मामले में उसके साथी छात्रों से पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से बृहस्पतिवार रात में आयोजित बर्थडे पार्टी के बारे में पूछा। छह छात्रों के मोबाइल फाेन भी खंगाले गए। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने शनिवार को 18 छात्रों के लिखित बयान लिए। पूछताछ के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। प्रिंसिपल शैलेंद्र यादव ने बताया कि बर्थडे पार्टी में शामिल छात्रों और हॉस्टल के वार्डन से पूछताछ की गई है। सभी के बयान दर्ज हो गए हैं। अब कमेटी आगे का निर्णय लेगी।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन कुछ छात्रों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उधर, पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कुछ फुटेज भी अपने कब्जे में ली हैं।
यह है मामला
हरियाणा के विकासनगर सोनीपत निवासी विपुल बाजवा (21) का वर्ष 2021 में एमबीबीएस में एडमिशन हुआ था। विपुल कॉलेज हॉस्टल में रहते थे। बृहस्पतिवार रात में हॉस्टल में रहने वाले विपुल के दोस्त मो. फैजल का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी में छात्रों ने जमकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद विपुल की तबीयत खराब हो गई थी। देर रात में विपुल का पल्स कम होने पर छात्रों ने उसे परिसर के अस्पताल में भर्ती कराया था।
शुक्रवार सुबह विपुल की मौत हो गई थी। इस मामले में विपुल के पिता मुकेश बाजवा ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट व विसरा सुरक्षित किया गया है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें