फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिटायर्ड डीजी के मकान में घुसे असलहाधारी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेवानिवृत्त डीजी बीके भल्ला के घर में घुसे असलहाधारी चार बदमाशों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज के सेक्टर जे में सेवानिवृत्त डीजी बीके भल्ला का घर है।
विज्ञापन

उनके मुताबिक दो दिसंबर को घर में असलहाधारी चार बदमाश दाखिल हो गए। गेट के लॉक तोड़ दिए। चारों कार से आए थे। कार पोर्टिको में खड़ी की थी। रात में 10 बजे उनका केयर टेकर दीपक वहां पहुंचा तो कार खड़ी मिली। आवाज लगाने पर चार संदिग्ध बाहर निकले और कार से भाग निकले। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। रिटायर्ड डीजी ने अलीगंज पुलिस को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक एफआईआर दर्ज की गई है। कार सवार युवकाें के बारे में पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें