फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : अंगीठी जलाकर सोई एमबीए की छात्रा की दम घुटने से मौत

Mon, 12 Dec 2022 12:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

माता-पिता पढ़ाने के लिए बाहर गए हुए थे। एमबीए छात्रा ने अंगीठी जलाई और फिर सोने चली गई। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमपल्ली इलाके में एक छोटी सी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों का गला घोंट दिया। एमबीए की छात्रा श्रेया यादव (24) ने सोने से पहले अंगीठी जलाई थी। शनिवार रात में जब उसके माता-पिता रायबरेली से पढ़ाकर लौटे तो दमघोंटू धुएं में उसकी सांसें थम चुकी थीं। पिता ने बताया कि श्रेया उनकी इकलौती संतान थी और अवसाद में रहने के चलते गुमसुम रहती थी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुधीर अवस्थी के मुताबिक, जियामऊ निवासी रामरस यादव व उनकी पत्नी अध्यापक हैं और रायबरेली के बछरावां में पढ़ाते हैं। शनिवार सुबह दंपती बछरावां पढ़ाने चले गए थे। उनकी बेटी श्रेया घर पर अकेली थी। इस दौरान किसी समय उसने अंगीठी में कोयला डालकर आग लगाई और सोने चली गई।

दंपती बताते हैं कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर बेटी को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से घबराए दंपती ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो कमरे में दमघोंटू धुआं भरा हुआ था और छात्रा बेसुध पड़ी थी। आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें