फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटीं महापौर का जोरदार स्वागत, राजनाथ और योगी से मिलीं

विज्ञापन
स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटीं महापौर का जोरदार स्वागत, राजनाथ और योगी से मिलीं।
विज्ञापन
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद बुधवार को शहर लौटीं महापौर सुषमा खर्कवाल का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से नगर निगम मुख्यालय लालबाग तक आठ स्थानों पर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यालय पर पुष्पवर्षा भी की गई। स्वागत से महापौर भावुक नजर आईं। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय शहर की जनता, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों को दिया।
विज्ञापन

महापौर ने बुधवार को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने स्वच्छता में मिली उपलब्धि पर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव और पार्षद सुशील तिवारी पम्मी व सौरभ सिंह मोनू भी मौजूद रहे।

स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटीं महापौर का जोरदार स्वागत, राजनाथ और योगी से मिलीं।

स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटीं महापौर का जोरदार स्वागत, राजनाथ और योगी से मिलीं।

स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटीं महापौर का जोरदार स्वागत, राजनाथ और योगी से मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें