लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल की अगुवाई में नगर निगम का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से मिला। महापौर ने राजधानी में अहमदाबाद मॉडल लागू करने की इच्छा जताई।
सीएम ने अहमदाबाद के स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग 2024-25 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का उल्लेख करते हुए बताया कि यह सफलता जनभागीदारी, मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के समन्वय से संभव हो सकी है। लखनऊ नगर निगम को आश्वस्त किया कि शहरी प्रबंधन, कचरा निस्तारण, स्मार्ट सिटी समाधान और खेल एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों में गुजरात सरकार अपने अनुभव साझा करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।