लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने रविवार को आदिल नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने वरिष्ठजनों को फल और मिठाई खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद से जीवन को दिशा मिलती है। दिवाली पर उनके बीच खुशियां बांटना और आशीर्वाद प्राप्त करना आत्मीय संतोष का विषय है। उन्होंने सभी बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर पार्षद शिवम उपाध्याय और पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी मौजूद रहे।