फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखों के शौक पर खर्च हुए 25 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली की रात राजधानी में आतिशबाजी के शौक पर लोगों ने करीब 25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। फुलझड़ी, अनार और चकरी से लेकर स्काई शॉट और मल्टी शॉट तक की खूब बिक्री हुई। महंगाई के बावजूद पिछले साल के मुकाबले पटाखा कारोबार में करीब पांच करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। आतिशबाजी का शोर भले ही थम गया हो लेकिन कारोबारियों के चेहरों पर अच्छी बिक्री की खुशी नजर आई।
विज्ञापन

इस बार परंपरागत पटाखों के साथ नए डिजाइन और रंगीन रोशनी वाले आइटम भी ग्राहकों की पसंद बने। बच्चों ने फुलझड़ी और अनार खरीदे तो युवाओं में आसमान को रंगीन करने वाले स्काई शॉट और मल्टी शॉट का क्रेज रहा। लायन, ट्री और डक अनार जैसे नए आइटम की भी मांग रही।
कारोबारियों के मुताबिक, चार नवंबर तक करीब 12 करोड़ रुपये के पटाखे बिक चुके थे। धनतेरस तक बिक्री 18 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। इसके बाद छोटी दिवाली और मुख्य दिवाली पर भी जमकर खरीदारी हुई। इस बार शहर में 60 स्थानों पर 1201 पटाखा दुकानें लगाई गई थीं, जबकि पिछले साल 56 स्थानों पर 1018 दुकानें थीं।
विज्ञापन

पटाखा कारोबारी मनीष कश्यप ने बताया कि रंगीन रोशनी और आसमान में दूर तक प्रभाव दिखाने वाले पटाखों की मांग अधिक रही। लोगों ने 500 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के पटाखे खरीदे। राम नरेश कश्यप के अनुसार, बच्चों से लेकर युवाओं तक ने अपनी पसंद और बजट के मुताबिक आतिशबाजी के सामान की खरीदारी की। वहीं, संतोष सोनकर ने बताया कि दिवाली की शाम दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही और देर रात तक बिक्री जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें