फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीछे से गृहकर बढ़ाने पर महापौर फिर नाराज, लगाई फटकार

विज्ञापन
समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं महापौर।
विज्ञापन
केस - 1 : जानकीपुरम द्वितीय वार्ड निवासी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि उनका गेस्ट हाउस छोटा है, इसके बावजूद उस पर 41 लाख रुपये का गृहकर लगा दिया गया है। टैक्स सही कराने के लिए वह करीब 20 बार समाधान दिवस में आ चुके हैं, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ। इस बार फिर उन्हें टैक्स ठीक कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

केस- 2 : कल्याणपुर निवासी अजीत यादव ने बताया कि उनके एक ही मकान के दो बिल आ रहे हैं। एक बिल उनके दिवंगत पिता के नाम पर और दूसरा मां के नाम पर है। पिता के निधन के बावजूद उनके नाम का बिल बंद नहीं किया गया, जबकि मां के नाम का गृहकर वह नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। इसके बाद भी पिता के नाम वाले बिल में बकाया दिखाया जा रहा है।्र
लखनऊ। ये तो सिर्फ दो उदाहरण हैं। ऐसे ही कई मामले शुक्रवार को नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने तीन महीने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वर्ष 2022 से पहले के मामलों में गृहकर का पुनरीक्षण कर उसे बढ़ाया नहीं जाएगा। इसके बावजूद कई भवनस्वामियों के गृहकर को पीछे की तारीख से बढ़ा दिया गया, जबकि वे लगातार टैक्स जमा कर रहे थे। इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चला। इस दौरान नगर निगम से जुड़ी 60 और जलकल विभाग से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 50 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान महापौर ने चेतावनी दी कि यदि जीआईएस सर्वे के बाद भी वर्ष 2022 से पहले के मामलों में नियमित रूप से टैक्स जमा करने वाले भवनस्वामियों का गृहकर बढ़ाया गया, तो जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
दिवस में महापौर के साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह भी मौजूद रहे। शिकायतों की सुनवाई के दौरान कई लोगों ने स्ट्रीट लाइट लगवाने और सड़कों के निर्माण की मांग भी रखी। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने शिकायत की कि नगर निगम जोन तीन कार्यालय में लिफ्ट कई महीने से खराब पड़ी है और पेयजल का भी इंतजाम नहीं है। इसे ठीक कराएं। उपकार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने महापौर को बताया कि चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे नो वेंडिंग जोन का बोर्ड लगा था, जिसे कुछ लोगों ने उखाड़ दिया, इसे फिर से लगवाया जाए।
बढ़े गृहकर से इन भवनस्वामियों को मिली राहत

संपूर्ण समाधान दिवस में आए अधिकांश भवनस्वामियों को बढ़े गृहकर से राहत मिली। पीर बुखारा क्षेत्र निवासी मो. हारून रिजवी के मकान का वार्षिक गृहकर जीआईएस सर्वे के बाद 20,000 से बढ़ाकर 36,000 रुपये कर दिया गया था, जिसे घटाकर 21,600 रुपये किया गया। वृंदावन सेक्टर-8 निवासी राहुल सिंह रावत के मकान का वार्षिक गृहकर 13,000 रुपये से बढ़कर 24,206 रुपये हो गया था। जांच के बाद इसे घटाकर 17,496 रुपये किया गया। विकास नगर सेक्टर-6 निवासी मीरा गुप्ता के मकान का गृहकर 6,500 रुपये से बढ़ाकर 19,926 रुपये कर दिया गया था, जिसे संशोधन के बाद 7,128 रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन

जोनवार प्राप्त शिकायतें

जोन 1 - 25
जोन 2 - 5
जोन 3 - 5
जोन 4 - 1
जोन 6 - 11
जोन 7 - 11
जोन 8 - 2
जलकल विभाग- 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें