फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट विस्तार पर आया मायावती का बड़ा बयान

Tue, 05 Jul 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैबिनेट विस्तार ‌‌विधानसभा चुनाव से पहली की जाने वाली महज एक नाटकबाजी है, ये बात बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोदी के कैबिनेट विस्तार के बाद जारी बयान में कहीं।
विज्ञापन


विस्तार के पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है, मायावती का कहना है कि ये बातें सिर्फ लोगों को बरगलाने के लिए हैं।

बसपा सुप्रीमो का कहना है कि मोदी की कैबिनेट में विस्तार खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर ये विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी की बातें हवाहवाई

- फोटो : amar ujala
मायावती का कहना है कि विस्तार के इस शिगूफे को इसलिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के दो साल में सिर्फ बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हित में काम हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। मायावती ने कहा कि अखबारों के संपादकों से बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी ने खुद ये बात मानी है कि महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर सरकार खरी नहीं उतरी है।

मायावती ने कहा, प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है, उनके विकास के एजेंडे कोरी बयानबाजी और हवाहवाई बयान हैं।। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें