फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने राष्ट्रपति के संबोधन के सहारे केंद्र की भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कही ये बातें

Thu, 20 Jun 2019 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति जी का आज संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन क्या देश की त्रस्त जनता को आश्वस्त कर पाएगा कि नई सरकार की कथनी-करनी में पहले की तरह जमीन-आसमान का अन्तर नहीं होगा व जनहित के खास मुद्दों पर सरकार वादाखिलाफी नहीं करेगी? देश भर में फैली समस्यायें यह सवाल करने को मजबूर करती हैं।




इसके पहले कई अन्य ट्रवीट करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात सरकारों पर सवाल उठाए। महाराष्ट्र सरकार के बारे में उन्होंने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र की करोड़ों ग्रामीण जनता भूख, प्यास व सूखा आदि से तड़प रही है लेकिन वहाँ की भाजपा सरकार अपनी लापरवाही व विफलताओं के कारण 4.72 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है और जनसमस्याओं से निपटने में काफी लाचार नजर आ रही है। अब जनता को सोचना है कि ऐसी सरकारें उनके किस काम की है?
विज्ञापन





उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी सरकार लोगों के जान-माल व उनके इज्जत-आबरू की सुरक्षा में विफल रही है और साथ ही हर प्रकार की अराजकता को भी बढ़ावा दे रही है लेकिन लोगों का ध्यान बांटने के लिए नया कानून आदि बनाकर अब निजी विश्वविद्यालयों पर शिकंजा कसने का प्रयास जारी है जो पुलिस राज को ही यहां और बढ़ावा देगा।




मायावती ने गुजरात में भाजपा शासन पर कहा, गुजरात में जातिवादी अत्याचार व हत्या लगातार जारी है जिस कारण सुरक्षा की माँग के बावजूद द्वेष के कारण बोताड़ जिले में कल दलित उपसरपंच मनजी सोलंकी की निर्मम हत्या कर दी गई। खासकर बीजेपी शासित राज्यों में इस प्रकार के जघन्य अपराधों का लगातार जारी रहना अति-दुःखद, निन्दनीय व शर्मनाक।




मायावती ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। वह फिलहाल लखनऊ में ही हैं और 23 जून को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आने वाले उपचुनाव पर चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें