फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मायावती ने बताया पार्टी नेताओं को क्यों निकाला?, बोलीं- लोग स्वतंत्र हैं... जहां चाहें रिश्ता करें

Sat, 07 Dec 2024 12:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि पार्टी नेताओं को क्यों निकाला? कहा कि लोग स्वतंत्र हैं, जहां चाहें रिश्ता करें। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में शुक्रवार को मायावती ने एक्स पर पोस्ट करके पार्टी से निकाले गए नेताओं के कारण के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि बसपा के पूर्व सांसद मुनकाद अली के लड़के की शादी में बसपा नेताओं को जाने से क्यों रोका गया? 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि शादी में जाने से लोगों को इसलिए रोका गया, क्योंकि मुनकाद अली की लड़की मीरापुर से सपा से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रही थीं। उनके खिलाफ बसपा भी यह उपचुनाव लड़ रही थी। ऐसे में शादी में दोनों पार्टियों के लोगों के आपस में टकराने की आम चर्चा थी। इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। लेकिन, इसे दूसरे तरीके से जो प्रचारित किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी लिखा कि रामपुर जिले के पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुरेन्द्र सागर व इसके बाद पार्टी अध्यक्ष प्रमोद कुमार का इनसे आपसी झगड़ा चरम पर था। इससे पार्टी के कामों में बाधा आ रही थी। इसीलिए दोनों लोगों को एक साथ निकाला गया। इसका शादी-विवाह से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


लिखा कि कौन किस पार्टी के लोगों के साथ अपना रिश्ता बना रहा है, उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। लोग स्वतंत्र हैं। जहां चाहें वहां रिश्ता करें। यह सब उनकी सोच पर निर्भर करता है। ऐसे लोगों से जरूर सर्तक रहें, जो इसका गलत प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें