फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लू बुक' फॉर्मूले से बसपा की तकदीर बदलेंगी माया

Thu, 15 Jan 2015 02:33 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाएंगी। पार्टी ने पहली बार सभी जिला मुख्यालयों पर धूमधाम से मायावती का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर हर जिले में सम्मेलन होंगे और 59 किलोग्राम के केक काटे जाएंगे। मायावती यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ नाम की ‘ब्लू बुक’ जारी करेंगी। ‘ब्लू बुक’ जारी करने का यह लगातार दसवां मौका होगा।

2012 के विधानसभा चुनाव से ही लगातार हार का सामना कर रही बसपा के लिए इस समय कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने की तगड़ी चुनौती है। मायावती ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर राजधानी में बड़ी रैली कर लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंका था। मगर, नतीजे अच्छे नहीं रहे। या, कहें कि बसपा के सियासी सफर में सबसे खराब नतीजा आया।
विज्ञापन


प्रदेश के उपचुनाव व विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी नतीजे बसपा के उम्मीद के हिसाब से नहीं रहे। कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ने की खबरों के बीच कई पूर्व सांसद और विधायक दूसरे दलों से तार जोड़ने लगे।
विज्ञापन

खुद शामिल नहीं होंगी मायावती

इनमें कई के खिलाफ कार्यवाही भी हुई। ऐसे माहौल में मायावती के सामने कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने के लिए एक मौके की तलाश थी।

बसपा सुप्रीमो ने अपने जन्मदिन को इसी लिहाज से चुना। तय किया कि ये कार्यक्रम देश भर में हर जिला मुख्यालय पर पूरे उत्साह के साथ ‘जन-कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाए जाएं। मायावती इस समय राजधानी में हैं।

वह गुरुवार को 12 बजे प्रदेश मुख्यालय पर ‘ब्लू बुक’ के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन करेंगी। राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी में राजधानी में जन्मदिन का आयोजन होगा। हालांकि मायावती की इसमें शामिल होने की योजना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें