फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में क्या कर रही थीं केंद्रीय खुफिया एजेंसियां : मायावती

Mon, 06 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मथुरा कांड में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को फेल बताते हुए प्रदेश के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा, केंद्र को जब कार्रवाई करनी चाहिए तो उसके मंत्री कोरी बयानबाजी में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि मथुरा की घटना को लेकर यह सर्वविदित है कि वहां सरकारी संपत्ति पर अवैध धरना व कब्जा करने वालों को हर तरह का सरकारी संरक्षण मिला हुआ था।

वरना, वहां की अवैध गतिविधियों पर प्रदेश की सपा सरकार दो साल तक खामोश न रहती। उन्होंने कहा, इसके बावजूद केंद्र सरकार की भी इसमें कम लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन


उसने अपनी एजेंसियों से खुफिया जानकारी लेकर प्रदेश सरकार को सचेत क्यों नहीं किया? मथुरा जैसी धार्मिक नगरी में केंद्रीय एजेंसियां क्या कर रही थीं?
विज्ञापन

'गृहमंत्री कानून के मुताबिक कार्रवाई क्यों नहीं करते'

उन्होंने कहा, जब केंद्र को कार्रवाई करनी चाहिए तो प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किस्म-किस्म की नाटकबाजी और केंद्रीय मंत्री कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। राज्यपाल भी खामोश हैं।

मायावती ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री कह रहे हैं कि यूपी में लोग दहशत में हैं लेकिन सवाल ये है कि फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ  संविधान व कानून के मुताबिक कार्रवाई क्यों नहीं करते?

प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था और लोगों में दहशत पर क्या केंद्र सरकार राज्यपाल से रिपोर्ट नहीं मांग सकती? क्या फिर आगे कोई एडवाइजरी जारी नहीं कर सकती?

कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल में तो सीबीआई जांच की पहल कर देता है लेकिन यूपी में चुप्पी साधे हुए है। इससे साबित होता है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और भाजपा आपस में मिली हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें