फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा को बहुमत में आने से रोकने के लिए हुआ है सपा-कांग्रेस गठबंधन: मायावती

Mon, 30 Jan 2017 01:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा व कांग्रेस में चुनावी गठबंधन ‘दिल मिले ना मिले, हाथ मिलाते रहिए’ के तर्ज पर किया गया है। यह भाजपा को परोक्ष रूप से लाभ पहुंचाने और बसपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से रोकने की साजिश है।
विज्ञापन


ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहीं। वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो व सीएम अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं।

उन्होंने कहा, सपा-कांग्रेस गठबंधन को भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के कदम के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। पर, यह पूरी तरह से छलावा है। वास्तव में यह एक नापाक गठबंधन है। यह भाजपा के नफा-नुकसान को देखते हुए, उसी के इशारे पर किया गया है। सपा ने खास प्रयास कर बसपा को दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने से रोकने के लिए यह गठबंधन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेतृत्व सीबीआई के शिकंजे में

- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व सीबीआई के मार्फ त भाजपा के शिकंजे में है। यह बात सपा के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। इसके अलावा सपा व भाजपा की मिलीभगत भी किसी से छिपी नहीं है।

यही वजह है कि  प्रदेश में पिछले पांच वर्षों तक गुंडों, बदमाशों, माफि याओं, भ्रष्टाचारियों, अराजक, आपराधिक व सांप्रदायिक तत्वों का पूरी तरह से ‘जंगलराज’ रहा।

मायावती ने कहा कि  प्रदेश की सपा सरकार में काम कम और अपराध व सांप्रदायिक दंगे ही ज्यादा बोलते रहे हैं। इसके कारण सपा सरकार का मुखिया एक दागी चेहरा घोषित हुआ, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसी दागी चेहरे को अपना चेहरा बनाकर, उसके आगे घुटने टेक कर गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। यह अवसरवादी राजनीति बसपा के खिलाफ  साजिश नहीं तो और क्या है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें