फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने अखिलेश को बचाने के लिए शिवपाल को बनाया बलि का बकरा: मायावती

Sun, 18 Sep 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा में हुई आंतरिक कलह पर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की हार की संभावना देखते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र का राजनीतिक कॅरिअर बचाने के लिए भाई शिवपाल यादव को बलि का बकरा बना दिया।
विज्ञापन


मायावती के अनुसार, शिवपाल को अध्यक्ष इस‌ीलिए बनाया गया है, जिससे कि हार का ठीकरा शिवपाल के सिर फोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें शिवपाल से पूरी सहानुभूति है।

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम ने ‌अखिलेश को टिकट बांटने का एकाधिकार देकर अपनी विरासत को पूरी तरह शिवपाल को सौंपने के संकेत दिए हैं।

मायावती ने पूरे पारिवारिक विवाद को ड्रामा करार देते हुए इस पूरे मामले को सरकार की असफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने की कवायद करार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

फिर मंत्री बनाए जाने पर उठाए सवाल

मायावती ने कहा कि पहले शिवपाल को मंत्री पद से हटाना फिर मंत्री बनाना और इसके बाद पीडब्‍ल्यूडी विभाग अपने पास रख लेना इसमें दाल में काला नजर आता है।

मायावती ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्‍था बदहाल है तो इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश की सपा सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है, लेकिन ऐसे माहौल में भी केंद्र की भाजपा सरकार का चुप बैठना यही बताता है कि सपा व भाजपा की मिलीभगत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें