बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा में हुई आंतरिक कलह पर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की हार की संभावना देखते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र का राजनीतिक कॅरिअर बचाने के लिए भाई शिवपाल यादव को बलि का बकरा बना दिया।
मायावती के अनुसार, शिवपाल को अध्यक्ष इसीलिए बनाया गया है, जिससे कि हार का ठीकरा शिवपाल के सिर फोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें शिवपाल से पूरी सहानुभूति है।
वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम ने अखिलेश को टिकट बांटने का एकाधिकार देकर अपनी विरासत को पूरी तरह शिवपाल को सौंपने के संकेत दिए हैं।
मायावती ने पूरे पारिवारिक विवाद को ड्रामा करार देते हुए इस पूरे मामले को सरकार की असफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने की कवायद करार दिया।