बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को शुरू हुए यूपी विधानमंडल सत्र को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही को औपचारिकता भर नहीं रहने देना चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र मंगलवार से शुरू हुआ है। यह सत्र राज्य के समेकित व समग्र विकास तथा जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चाओं व अन्य जरूरी जिम्मेदारियों के निर्वहन के कारण प्रदेश हित में साबित होगा या फिर अन्य कारणों से औपचारिकता मात्र होकर ही रह जाएगा? सरकार व विपक्ष इस पर अवश्य ध्यान दे।
विज्ञापन
मायावती ने एक्स पर जारी अपने बयान में आगे कहा कि देश की सर्वाधिक लगभग 25 करोड़ जनसंख्या वाला गरीब व पिछड़ा प्रदेश होने के नाते यूपी के समतामूलक विकास व प्रगति को लेकर केन्द्र व यूपी सरकार की विशेष जिम्मेदारियां हैं।