फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Assembly polls: मायावती बोलीं- शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठबंधन नए युग की शुरूआत करेगा

Sat, 12 Jun 2021 06:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। शनिवार को इस पर ट्वीट कर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन नए युग की शुरूआत करेगा। उन्होंने 2022 के विधानसभा आमचुनाव में इस गठबंधन की सरकार बनवाने में जी-जान से जुटने की अपील की है।

विज्ञापन


मायावती ने पंजाब में गठबंधन के एलान के बाद ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा का गठबंधन एक नई राजनीतिक व सामाजिक पहल है। यह निश्चित रूप से राज्य में बहु-प्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगा।

मायावती ने कहा कि पंजाब में समाज का हर तबका कांग्रेस पार्टी के शासन में व्याप्त गरीबी, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी आदि से जूझ रहा है लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मार दलितों, किसानों, युवाओं व महिलाओं आदि पर पड़ रही है।
विज्ञापन


इससे मुक्ति पाने के लिए इस गठबन्धन को कामयाब बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने पंजाब की जनता से अकाली दल व बसपा के बीच गठबन्धन को ऐतिहासिक बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन देने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें