फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: रुपये का टूटना चुभने वाला मुद्दा, मायावती बोलीं- अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरें विचलित करने वाली

Sat, 01 Oct 2022 04:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने रुपये के गिरने और उद्योगपतियों की संपत्ति में अभूतपूर्व वृद्धि होने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रुपये का गिरना चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है पर देश के 130 करोड़ लोगों की आय में सुधार नहीं होना चिंता की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की निजी पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि होने से अब विश्व के धन्नासेठों में उनकी गिनती है, परन्तु देश में करीब 130 करोड़ गरीब व निम्न आय परिवारों के जीवन में थोड़ा भी सुधार नहीं होना अति-चिन्ता की बात। सरकार इस खाई को कैसे पाटेगी?

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये के मूल्य में अनवरत गिरावट चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा है। देश के विदेशी मुद्रा भण्डार में भी लगातार कमी की खबरें अब लोगों को विचलित करने लगी हैं। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था को संभालने में यहाँ के उद्योगपतियों व धन्नासेठों की भूमिका क्या है, देश जानने को इच्छुक।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
बता दें कि भारतीय रुपया अब तक के निचले स्तर पर है और लगातार गिरावट दर्ज कर रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें