बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार के बीच जनता को गुमराह करने की प्रतियोगिता चल रही है।
मायावती ने राज्यपाल से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था को लेकर सिर्फ सार्वजनिक बयान देने तक सीमित न रहें। जनता के हित में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
मायावती शुक्रवार को यहां यूपी व उत्तराखंड के को-ऑर्डिनेटरों व पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सपा सरकार लंबी-चौड़ी व बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को गुमराह कर रही हैं।
लगता है दोनों में गुमराह करने में आगे निकलने की प्रतियोगिता चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां शांति, सौहार्द व न्यायपूर्ण वातावरण देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं।