फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा-कोरेगांव हिंसा के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है महाराष्ट्र सरकार: मायावती

Sat, 06 Jan 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने महाराष्ट्र में पुणे के भीमा-कोरेगांव क्षेत्र में हिंसा व उन्माद के मामले में संसद में चर्चा के लिए तैयार न होने पर बीजेपी व केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन


मायावती ने यहां जारी बयान में कहा है कि भीमा-कोरेगांव की हिंसा के संबंध में राज्यसभा में चर्चा कराने की बीएसपी ने मांग की लेकिन सरकार ने नहीं माना। यह साबित करता है कि राज्य व केन्द्र, दोनों बीजेपी सरकारों का रवैया एक जैसा, जातिवादी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि घोर सांप्रदायिक व जातिवादी नेताओं के खिलाफ एफ.आईआर के बावजूद उनकी गिरफ्तारी न होना इस बात को प्रमाणित करता है कि महाराष्ट्र सरकार दोषियों को बचाने व मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने दलितों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं व मंत्रियों आदि के खिलाफ ऐसी कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें