फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Yojna: मायावती बोलीं- अग्निपथ योजना से युवा आक्रोशित पुनर्विचार करे केंद्र, अखिलेश ने कहा- भविष्य में खतरनाक साबित होगा

Thu, 16 Jun 2022 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अग्निवीर योजना से देश का युवा आक्रोशित है। सरकार इस पर पुनर्विचार करे। उन्होंने कहा कि युवाओं का मानना है कि सेना में सरकारी नौकरी में पेंशन लाभ आदि को समाप्त करने के लिए ही सरकार जवानों की भर्ती की संख्या में कमी के साथ-साथ मात्र 4 साल के लिए सीमित कर रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सेना में काफी लम्बे समय तक भर्ती लंबित रखने के बाद अब केन्द्र ने चार वर्ष की अल्पावधि वाली 'अग्निवीर' नई भर्ती योजना घोषित की है। उसको लुभावना व लाभकारी बताने के बावजूद देश का युवा वर्ग असंतुष्ट एवं आक्रोशित है। वे सेना भर्ती व्यवस्था को बदलने का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि युवाओं का मानना है कि सेना व सरकारी नौकरी में पेंशन लाभ आदि को समाप्त करने के लिए ही सरकार जवानों की भर्ती की संख्या को कमी के साथ-साथ मात्र चार साल के लिए सीमित कर रही है, जो घोर अनुचित तथा गरीब व ग्रामीण युवाओं व उनके परिवार के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि देश में लोग पहले ही बढ़ती गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की गलत नीतियों व अहंकारी कार्यशैली दुःखी व त्रस्त हैं। ऐसे में सेना में नई भर्ती को लेकर युवा वर्ग में फैली बेचैनी अब निराशा उत्पन्न कर रही है। सरकार तुरन्त अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस योजना का विरोध किया है कि यह युवाओं व देश के भविष्य के लिए घातक साबित होगा।
विज्ञापन

 
 
 
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा कोई अल्पकालिक या अनौपचारिक विषय नहीं है, ये अति गंभीर व दीर्घकालिक नीति की अपेक्षा करती है। सैन्य भर्ती को लेकर जो ख़ानापूर्ति करनेवाला लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा।‘अग्निपथ’ से पथ पर अग्नि न हो।
विज्ञापन




इस योजना के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें