फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का हमला, कहा-'बसपा के विकास मॉडल पर ही सपा-भाजपा शासन में काम'

Fri, 18 Dec 2020 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बसपा शासनकाल के सफल विकास मॉडल पर सपा व भाजपा सरकारों ने काम बढ़ाया। उन्होंने कहा है कि यदि प्रदेश में बसपा शासन के दौरान केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने पर्यावराण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी न की होती तो और तेजी से विकास के काम होते।
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे हो या विकास के अन्य प्रोजेक्ट जेवर में बनने वाला नया एयरपोर्ट, ये सभी बीएसपी सरकार में तैयार किए गए विकास के प्रख्यात मॉडल हैं। इस पर पहले सपा और अब वर्तमान भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाती रहती है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, कन्नौज सहित यूपी के प्रचीन व प्रमुख शहरों में बुनियादी जनसुविधाओं की नई स्कीमें व इनको रिकार्ड समय में पूरा करने का काम भी बीएसपी का ही विकास मॉडल है। बसपा राज में कानून के राज के साथ ये सभी काम प्राथमिकता में रहे जिससे सर्वसमाज को लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बसपा सरकार के वर्ष 2012 में जाने के बाद प्रदेश में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है वे अधिकांश बीएसपी की सोच के ही फल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें