फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से मची तबाही पर अब मायावती ने सीएम योगी को घेरा

Fri, 04 May 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : SELF
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर केवल चुनावी स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंधी-तूफान की व्यापक तबाही में भी गंभीर उदासीनता व घोर लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन


मायावती ने एक बयान में कहा है कि केंद्र में जिस तरह की संकीर्ण सोच वाली सरकार है, उससे व्यापक जनहित व देशहित की उम्मीद नहीं की जा सकती। देश के तमाम हिस्सों में जबर्दस्त आंधी और तूफान से प्रभावित हजारों परिवारों की सुध लेकर राहत पहुंचाने की बजाए प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी दौरों में ही व्यस्त हैं।

इनकी राजनीति का खास मकसद हर हाल में चुनाव जीतना रह गया है। मायावती ने मोदी सरकार पर एससी-एसटी एक्ट को लगभग निष्क्रिय बनाने और दलित वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण को लेकर अब तक नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पासवान दलित विरोधी मंत्री

मायावती ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के आरोपों पर पलटवार किया है। मायावती ने कहा है कि एनडीए की मंत्री गुलाम मानसिकता में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात किसी के गले नहीं उतरने वाली है कि एससी-एसटी कानून बसपा की सरकार में कमजोर हुआ। पूर्व सीएम ने कहा कि पासवान जैसे मंत्रियों की भूमिका दलित विरोधी बनी हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें